संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज दिनांक 28/09/2020 को समाजवादी पार्टी की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह का समाजवादी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने जिला के अनेक चौराहों पर किया जोरदार स्वागत।
एन एच 28 के कांटे चौराहा पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया एवं विधान सभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव ने अपने दल बल के साथ स्वागत किया।
और जिला अध्यक्ष गौहर अली खां ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सरैय्या बाईपास पर जूही सिंह का स्वागत किया।
वहीं जूही सिंह के जनपद में पहुंचने से उत्साहित पदाअधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी जगह जगह स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।
उसके बाद जूही सिंह नौरंगिया चौराहा स्तिथि प्रदीप सिंह सिसोदिया के निजी कार्यालय धुरुप नेत्ररालय एवं चिकित्सालय पहुंची जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार स्वागत किया।
जल पान करने के बाद जूही सिंह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में बेरोजगारी चर्म पर है।
काला कानून बना कर किसानों को बेचा जा रहा है जिससे पूरे देश के किसान सड़क पर उतर गये हैं और किसान एवं श्रम विरोधी कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का मुख्यमंत्री बनना तय है
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खां महा सचिव राजमन यादव पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव पूर्व जिला अध्यक्ष इ, सुरेन्द यादव जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद इसहाक अंसारी नगर अध्यक्ष परवेज अहमद राम निवास , डाक्टर सैय्यद नौशाद अहमद महिला अध्यक्ष शकुन्तला यादव मोबीन खान रविन्द्र यादव इमरान खान रामा यादव अजीम खान खलील खान अंजू चौहान प्रमोद यादव पूर्वान्चल अरशद खान अबरार अहमद राम सुरेश चौरसिया अनिल यादव सोनू सिंह सर्वेश यादव उम्मेद यादव तथा अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

