संतकबीरनगर
शातिर अपराधी चन्दन सिंह गैंग के सक्रिय अपराधियों को अवैध पिस्टल व तमंचे सप्लाई करने वाले 02 शातिर गैंगेस्टर गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना महुली व स्वॉट टीम व सर्विलांस टीम के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा समय करीब थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत समय करीब 18:50 बजे मैनसिर चौराहे के पास लोडर के ड्राइवर को लूटने के सूचना पर 02 अदद अवैध पिस्टर कंट्री मेड 32 बोर व 04 अदद अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर ऋषिकेश उर्फ कोईल यादव के पास से, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर ओमकार तिवारी के पास से, 01 अदद मोटरसाइकिल TVS ( PHOENIX) 125 सीसी रजिस्ट्रेशन नंबर UP 58 L8290 चोरी की । गिरफ्तार किया गया। दोनों शातिर गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध थाना हाजा पर बरामदगी के अनुसार मु0अ0सं0 303/20 व 304/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मु0अ0सं0 305/20 धारा 41/411/413 भादवि दर्ज कर व गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬
01- अभियुक्त ऋषिकेश उर्फ कोईल यादव पुत्र लाल जी यादव निवासी कनईल थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
02- अभियुक्त ओमकार तिवारी पुत्र यदुनाथ तिवारी निवासी बंजरिया थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी –
01- 02 अदद अवैध पिस्टर कंट्री मेड 32 बोर व 04 अदद अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर ।
02- 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर ।
03- 01 अदद मोटरसाइकिल TVS( PHOENIX) 125 सीसी यूपी 58 एल 8290 चोरी की ।
अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास-
01- अभियुक्त ऋषिकेश उर्फ कोईल यादव पुत्र लाल जी यादव निवासी कनईल थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
01- मु0अ0सं0 234/14 धारा 364 /302 / 201 भादवि थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर।
02- मु0अ0सं0 74/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
03- मु0अ0सं0 75 / 18 धारा 392 / 411 भादवि थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर।
04- मु0अ0सं0 58 / 18 धारा 379/411 भादवि थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर।
06- मु0अ0सं0 201/18 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर।
06- मु0अ0सं0 303/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
07- मु0अ0सं0 305/20 धारा 41/411/413 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
अभियुक्त के अन्य आपराधिक मुकदमों के संबन्ध में सीमावर्ती जनपदों से पता किया जा रहा है।
02- अभियुक्त ओमकार तिवारी पुत्र यदुनाथ तिवारी निवासी हालपता – बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
स्थायी पता- ग्राम अमरडोभा थाना दुधारा जनपद सतंकबीरनगर ।
01- 311/13 धारा 392/411 भादवि थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
02- 336/14 धारा 394/ 307 भादवि थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
03- मु0अ0सं0 356/15 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर अधिनियम थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ।
04- मु0अ0सं0 304/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
विवरण ¬
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के द्वारा वांछित एवं संक्रिय अपराधियों व जमानत में बाहर हुए आये हुए शातिर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27.09.2020 को समय करीब 18.50 बजे मैनसिर चौराहे पर नहर पुलिया के पास प्रभारी निरीक्षक महुली प्रदीप सिंह व स्वॉट प्रभारी सुभाष मौर्या व हमराहीगणों व सर्विलांस टीम द्वारा 02 शातिर गैंगेस्टर अभियुक्तगणों उपरोक्त को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है तथा उक्त अभियुक्त गणों के कब्जे से 02 अदद अवैध पिस्टर कंट्री मेड 32 बोर व 04 अदद अवैध जिंदा कारतूस 32 बोर । 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर । 01 अदद मोटरसाइकिल TVS( PHOENIX) 125 सीसी यूपी 58 एल 8290 चोरी की बरामदगी हुई है। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम लोग वर्तमान में हत्या के प्रयास व लूट, चोरी, व गैंगेस्टर एक्ट में जमानत पर बाहर आये है तथा हमलोग शातिर अपराधी चन्दन गैंग के प्रिंस पाण्डेय, शक्ति यादव, आदि को सिवान बिहार से अवैध पिस्टल व तमंचे लाकर उपलब्द कराते है। आज भी एक लोडर को लूटने के लिए जा रहे थे कि आपके लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया। हमारा एक साथी मंजीत सिंह थाना खलीलाबाद से हाल ही मे पकड़ा गया था ।