
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – प्रजापति समाज की समृद्धि की लड़ाई लड़ रहे भारतीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति की अध्यक्षता मे उज्जैनी प्रथा जन जागरूकता समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति जन संबोधन करते हुए कहा कि उज्जैनी प्रथा कुम्हार वंश के इतिहास अतीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है । जिसकी शुरुआत उज्जैन के महाप्रतापी राजा शाली वाहन अपनी माता गोमती देवी की प्रेरणा से महाकालेश्वर भगवान शिव को अपना आराध्य देव मानते हुए रुद्राभिषेक के साथ जन जागरूकता एवं समाज मे समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से किया था । समाज मे बढ़ते विघटन को देखते हुए समाज के बुद्धिजीवी वर्गो द्वारा विचार विमर्श कर बन्द पड़ी उज्जैनी प्रथा को भारतीय प्रजापति महासंघ ( एकीकरण महा अभियान ) भारत वर्ष के बैनर तले पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है । जो इसी तरह प्रत्येक वर्ष देश के कोने – कोने मे मलमास महीने मे मनाया जायेगा । ताकि प्रजापति समाज के लोग जागरूक ही न हो बल्कि समरसता सहित समृद्धि को प्राप्त करे । कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले लोगो का आभार व्यक्त करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के हितार्थ जो लोग सहयोग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए कटिबद्ध हुए है मै उन सभी आदरणीय प्रिय बंधुओ का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं । प्रजापति समाज को पिछड़ेपन से दूर कर समाज मे एक प्रतिष्ठित स्थान बनाने की इस मुहिम को आगे बढ़ाने मे जो भी समस्या आयेगी उससे निपटने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा जायेगा । इस दौरान बेघर प्रजापति समाज की एक परिवार को जन सहयोग से जहां तालपत्री का सहयोग किया गया वही समाजसेवी राजेश यादव जी द्वारा टीन शेड की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया ।
इस दौरान पूर्व विधायक दशरथ चौहान , आर एल कुमार प्रजापति , रमेश प्रजापति ( टेंट हाउस वाले ) जवाहर प्रजापति, पिंटू प्रजापति , राम सुरेमन , राजमन , शंभू नाथ , जयहिंद , राम किशोर , राजेश कुमार प्रजापति गोरखपुर , राम चन्दर , रवीन्द्र नाथ , अरविन्द कुमार , अजय कुमार , श्री मती रीता सहित प्रजापति समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।