
सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री आजम खान सहित उनकी बुजुर्ग पत्नी और बेटे को रिहा किया जाये और लगाये गये फर्जी मुकदमें वापस लिये जायें।
न्ईम खान
संत कबीर नगर /कुरैश अहमद सिद्दीकी
उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार
समाप्त कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी 313 खलीलाबाद विधान सभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में खलीलाबाद तहसील मुख्यालय पर कल दिनांक 21/09/2020 दिन सोमवार को शोसल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
एवं दस सूत्री मागों को लेकर एस डी एम के माध्यम से महा महिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया जायेगा।
उक्त जानकारी विधान सभा महासचिव मुहम्मद न्ईम खान ने दी।
श्री खान ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि।
प्रदेश में किसानों व्यापारियों का बुरा हाल है सड़कें गड्ढे में बदल गयी हैं किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा लूट हत्या बलात्कार का बोल बोला है बहन बेटियों की इज्ज़त सुरक्षित नहीं है। बुनकरों नौजवानों आम जनमानस की रोजी रोटी के लाले पड़ गये हैं करोना जैसी महामारी में बिजली का बिल मॉफ करने के बजाय दो गुना वृद्धी कर दी गयी है गरीब मज़दूर असहाय भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।
उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश विकास के बजाय विनाश के पहले पायदान पर पहुंच गया है।