इटावा
इटावा पुलिस द्वारा पुलिस आरक्षी के घर से हुयी चोरी का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।
अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा पुलिस आरक्षी के घर से हुयी चोरी का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तो को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 16.09.2020 को थाना भरथना पर वादी सुबोध कुमार पुत्र श्री अर्जुन सिंह निवासी भरथना जोकि कानपुर नगर में पुलिस आरक्षी के पद पर तैनात ने अपने घर पर चोरी की सूचना दी थी । जिसके क्रम में थाना भरथना पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही थी । इसी क्रम में दिनाकं 18.09.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मु0अ0सं0 515/2020 धारा 457/380 भादवि0 के अभियुक्तो को ओवर ब्रिज पुल के पास कही भागने कि फिराक में देखा है । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ओवर ब्रिज पुल के नीचे बनी पुलिया से 20 कदम आगे आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया गया । जिसमें अभियुक्त राज उर्फ राजू से 03 चाँदी के सिक्के व 01 चाकू व 1000/- रू0 नगद तथा अभियुक्त रोहित से 03 चाँदी के सिक्के व 01 लोहे की राड व 1000/- रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना भरथना पर मु0अ0सं0 520/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभि0-
1.राज उर्फ राजू पुत्र शंकर उर्फ रामशंकर वाल्मीक नि0 गिहार नगर गोऊशाला के पास कस्बा व थाना भरथना जनपद इटावा
- रोहित पुत्र महेश कुमार नि0 गिहार नगर कस्बा व थाना भरथना जनपद इटावा बरामदगी
1.06 चाँदी के सिक्के सफेद रंग व 2.2000 रुपये
3.01 चाकू
4.01 लोहे की रॉड
अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहास
1.राज उर्फ राजू पुत्र शंकर उर्फ रामशंकर वाल्मीक नि0 गिहार नगर गोऊशाला के पास कस्बा व थाना भरथना जनपद इटावा
- मु0अ0सं0 308/15 धारा 147/452/323/504/506 भादवि
- मु0अ0सं0 185/18 धारा 376D/506 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट
- मु0अ0सं0 515/20 धारा 457/380/411 भादवि
- मु0अ0सं0 520/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
2. रोहित पुत्र महेश कुमार नि0 गिहार नगर कस्बा व थाना भरथना जनपद इटावा
I. मु0अ0सं0 185/18 धारा 376D/506 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट
- मु0अ0सं0 515/20 धारा 457/380/411 भादवि0
पुलिस टीम- अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना मय टीम ।