

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज जिला संत कबीर नगर समाजवादी पार्टी युवा क्रान्तिकारी कार्यकर्ताओं ने युवा नेता राहुल यादव के नेतृत्व में भीख मांग कर मनाया राष्ट्रीय बे रोजगार दिवस।
राहुल यादव ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र में दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दे कर रोजगार से जोड़ने को कहा गया था जो सरासर झूठ साबित हो रहा है।
आगे श्री बादल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ कर रही है उससे युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हो गये हैं।
बल्कि देश के शिक्षित युवा नौकरी के बजाये बेरोजगारी और भुखमरी के कगार पर पहुंचते जारहे हैं।
वहीं जिला के एक और संघर्ष शील युवा नेता साजिद खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह देश के सभी विभागों का निजी करण कर बेचने का काम कर के करोड़ों लोगों का रोजगार छीनने का काम रही है इससे देश और बेरोजगारी और भुखमरी की तरफ तेजी से बढ रहा है।
आगे श्री खान ने कहा कि भाजपा सरकारों में बेरोजगारी के साथ साथ भर्षटाचार हत्या लूट बलात्कार का बोल बोला है।
इस औसर पर अनिल यादव यूसुफ कमाल इसरार अहमद कृष्णा यादव इरफान खान अमित यादव असजद रजा सोनू यादव विजय यादव हामिद रजा विशाल सिंह दिनेश यादव आलम खान उसमान खान सूर्यादेव यादव वृजेश यादव बलराम यादव राजेश यादव एवं अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।