जिले में केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ हुआ जबरदस्त विरोध….
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर एवं जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के आह्वान पर संत कबीर नगर सपा के सभी संगठनों तथा वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं एवं अधिकतम जिले की जनता ने देश में तेजी से बढती बे रोजगारी को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ 09/09/09 बजे 09 मिनट के लिए लाइट बुझा कर दिया मोमबत्ती टार्च मोबाइल और ढेबरी जला कर दर्ज कराया जबरदस्त विरोध।
मंहगाई बे रोजगारी आर्थिक संकट और भुखमरी से ऊब चुकी जनता ने आज साबित कर दिया कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें देश और प्रदेश को चलाने में पूरी तरह नाकाम है।



दिया जला कर विरोध करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी जिला श्याम जी विश्वकर्मा कोषाअध्यक्ष राम नाथ चौरसिया विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव विधान सभा अध्यक्ष मेहदावल वारिस अली अंसारी विधान सभा अध्यक्ष धन्घटा जय राम यादव विधान सभा नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद महासचिव मुहम्मद न्ईम खान यूसुफ कमाल प्रदीप यादव राम केश चौरसिया सर्वेश यादव जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद पूर्व मीडिया प्रभारी श्री राम यादव इन्जीनियर भैरव यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और जिले की सम्मानित जनता इस विरोधी में शामिल रही।