कबीर जन विकास वेलफेयर सोसाइटी सिर्फ गरीबों बे सहारों की सेवा और बे कुसूरों को न्याय के लिए। समाजहित में लगातार हो रहा है काम
अखलाक अहमद


संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
कबीर जन विकास वेलफेयर सोसाइटी परिवार बेसहारों के लिए समर्पित बे कुसूरों को दे रही कानूनी सहायता।
सोसाइटी परिवार गाँव गाँव भ्रमण कर दे रहा शिक्षा पर जोर
सय्यद फिरोज अशरफ सादात
कबीर जन विकास वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद ने एक मुलाकात में बताया कि कबीर जन विकास वेलफेयर सोसाइटी परिवार जनहित में काम करने वाली एक संस्था है जो गरीबों लाचारों मजबूरों बे सहारों बे कुसूरों के लिए मदद के साथ साथ उनके हक की लड़ाई भी लड़ रही है।
जिसका उदाहरण अकसर गरीब परिवारों की आर्थिक मदद बीमारों का इलाज बे कुसूरों के हक की लड़ाई के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में शिक्षा पर जोर का काम बखूबी अंजाम दे रही है।
वहीं श्री अखलाक अहमद ने कहा कि गरीब छात्रों की भी आर्थिक सहायता का भी इन्तजाम किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि अभी तो फिलहाल सोसाइटी परिवार पद अधिकारियों द्वारा ही काम हो रहा है यदि सोसाइटी से बाहर के लोग भी इसमें सहयोग करना और बढ चढ कर हिस्सा लेना शुरू कर दें तो यह संस्था और भी बड़े पैमाने पर काम करने लगेगी जैसे गरीब बेटियों की शादी गंभीर बीमारों का अच्छी तरह इलाज ठंडी के मौसम में गरीबों में बड़े पैमाने पर ऊलन कपड़ों कंबल रजाई वितरण और जो गरीब आर्थिक तंगी के कारण कानूनी लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं उनकी सहायता।
वहीं श्री अखलाक अहमद ने कहा कि करोना महामारी में लॉक डाउन के कारण चिलचिलाती धूप और गर्मी में अन्य प्रदेशों से आ रहे भूखे प्यासे प्रवासियों की महीनों खलीलाबाद मेहदावल बाईपास पर पानी बिस्किट नमकीन फल तथा अन्य जरूरियात को पूरा करने में लगभग महीनों परिवार द्वारा तन मन धन से सेवा दी गयी।
और उन्होंने कहा कि हमारी कबीर जन विकास वेलफेयर सोसाइटी परिवार में हर तबके हर जाति धर्म के लोग काम कर रहे हैं।
कमेटी के कुछ साथियों का विवरण इस प्रकार है।
संरक्षक मुहम्मद अहमद
अध्यक्ष एजाज अहमद कर्खी कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद महासचिव सय्यद फिरोज अशरफ सादात
उपाध्यक्ष डा, शैलेन्द्र यादव संरक्षक हाजी मुहम्मद इस्माइल संरक्षक हाजी उमैर उपाध्यक्ष इसरार अहमद उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अजीम कर्खी संगठन सचिव विष्णु स्वरूप संगठन सचिव रविन्द्र चौधरी संगठन सचिव चन्द्रिका यादव कार्यकार्णी सदस्य अजहर खान कार्यकार्णी सदस्य अरशद खान