वाराणसी । रानीपुर, महमूरगंज स्थित आरंभ एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स कार्यालय में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर एक सभा आयोजित की गई जिसमें सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नई शिक्षा नीति का स्वागत किया गया इस अवसर पर संस्था के मुख्य प्रशिक्षक अजीत श्रीवास्तव ने सरकार से अपील की, शिक्षा के पाठ्यक्रम में आत्मरक्षा को भी एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए। जिससे समाज में हो रहे बेटियों पर अत्याचार को रोका जा सके साथ ही उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है साथ ही साथ दिल्ली प्रदेश ,
महाराष्ट्र ,हिमाचल प्रदेश,ऊत्तराखण्ड, से भी पत्र के माध्यम से निवेदित किया गया है जिससे की नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पाठ्यक्रम में आत्मरक्षा को विषय के रूप में सुनिश्चित कराने की अपील की गई है
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुँवर साहनी,अखिलेश रावत (कार्यक्रम संयोजक) ,रोहित रावत,गणेश विश्वकर्मा,हरीलाल यादव,अनिल कुशवाहा,राहुल यादव,शिवम पांडे,प्रवीण जायसवाल,पूजा चौहान,सोनू बिन्द आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे ।