पराली जलाने वालो पर जुर्माना सहित होगा मुकदमा दर्ज – मुख्य विकास अधिकारी
के के मिश्रा
संत कबीर नगर – पराली जलाने वालो के खिलाफ अब होगी सख्त कार्रवाई । नही जलाने पाएगा कोई पराली पन्द्रह सौ रुपए से लेकर ढाई हजार रुपए तक लग सकते है जुर्माना ।क्षेत्रीय स्तर पर किसान मित्र और किसान सहायको की एक गठित होगी कमेटी , जो हमेशा पैनी निगाह लगाए रखेगी , उक्त आदेश मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार मे एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियो को दिए सख्त निर्देश । श्री मिश्र ने बैठक के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों को बताया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक दिशा निर्देश का जिले मे कड़ाई से पालन कराया जाय , किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।इस संबंध मे अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडे ने उपस्थित लोगो को बताया कि आप सभी कर्मचारियों का नैतिक जिम्मेदारी बनती है की आप सभी लोग पराली जलाने वालो को यह बताये कि आप अपने खेतो मे कटे हुए फसलो के अवशेष न जलाये । क्यो कि इससे पर्यावरण प्रदूषित होता ही है साथ ही साथ खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण हो जाती है और अग्रिम बोने वाली फसल की पैदावार सही तरीके से उपलब्ध नही हो पाती है । ऐसी सूरत मे आप सभी लोग अपने खेतो मे पराली न जलाएं और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाये । अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे जिसमे पंद्रह सौ रुपये से लेकर ढाई हजार रुपे तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा । इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी , तहसीलदार , उपजिलाधिकारी सहित सभी विकास खंडो के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे ।