घर मे घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने तथा जान माल की धमकी देने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 491/20 धारा 147/149/323/504/506/354(ख)/452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता ओसामा पुत्र अबुशाद निवासी पौली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 11.08.2020 को वादिनी के घर में घुसकर लाठी – डन्डा से मार पीट की गयी व वादनी से अभद्रता करते हुए कपडे फाड़ दिए गये जिसके सम्बन्ध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 29.08.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।