इटावा
इटावा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व सरकार विरोधी पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 29.08.2020 को सुबह चैकी प्रभारी टीटी उ0नि0 विवेक कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर एक अभियोग मु0अ0सं0 474/20 धारा 295ए, 153बी/सी, 505(2) भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसमें बताया गया था कि शिवा मिश्रा उर्फ दिव्यांशु पुत्र संदीप उर्फ गुड्डू नि0 घटिया मिश्रान करनपुरा थाना कोतवाली द्वारा अपने फेसबुक अकाउन्ट से अपनी प्रोफाइल पर सम्प्रदाय विशेष के विरूद्व व धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाली पोस्ट व राज्य सरकार विरोधी पोस्ट प्रकाशित की जा रही है जिससे क्षेत्र में बैमन्यता को बल मिल रहा है तथा जनता में आक्रोश परिलक्षित हो रहा है।
जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशानुसार सोशल मीडिया सेल व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है उसी क्रम में उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त के विरूद्व विभिन्न साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्त को बाइस ख्वाजा रोड से गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में इटावा पुलिस की सोशल मीडिया व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की लगातार निगरानी की जा रही है अतः सभी को कृपया अवगत कराना है कि सोशल मीडिया आदि पर अनावश्यक पोस्ट शेयर या पोस्ट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। ऐसा करने वाले के विरूद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अम्ल में लायी जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
- शिवा मिश्रा उर्फ दिव्यांशु पुत्र संदीप उर्फ गुड्डू नि0 घटिया मिश्रान करनपुरा थाना कोतवाली
पुलिस टीम- बचन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, उ0नि0 रामप्रताप सिंह मय टीम।
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…