इटावा
थाना कोवताली पुलिस द्वारा अपने ऑटो में बिठाकर सावारियों से लूट/चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्य चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा ऑटो में बिठाकर सवारियों से सामान लूट/चोरी करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों को चोरी किए गये माल सहित किया गया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.08.2020 को वादी अताउल्लाह खान द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गयी कि उनकी शादी लाल धर्मशाला के सामने गमले बनाने एवं बेचने की दुकान है तथा दिनांक 26/27.08.2020 की रात्रि को ऑटो यूपी 75 बीटी 1623 सवार कुछ अज्ञात चोरों द्वारा सोते समय मेरा पर्स चोरी कर लिया तथा ऑटो में बैठकर भाग गये। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 470/20 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
कल दिनांक 27.08.2020 की शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जनपद में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक ऑटो यूपी 75 बीटी 1623 सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति बदमाश प्रवृति के प्रतीत हो रहे है जो शहर क्षेत्र में ऑटो में बैठाकर सवारियों का सामान चोरी करने की घटना करते है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चैधरी पैट्रोल पम्प राजकीय पुस्तकालय के सामने से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग आॅटो में ऑटो चालक व सवारी बनकर धूमते है तथा अपने ऑटो में 1-2 सवारी बैठाकर उनका सामान आदि चोरी कर लेते है तथा किसी को हमलोगों पर शक न हो इसके लिये पहले से अपने 2-3 साथियों को सवारी बनाकर ऑटो में बैठा लेते है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जो चोरी/लूट की घटना कारित करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता-
- राजकुमार उर्फ भोलू पुत्र अजब सिंह नि0 टी0बी0 अस्पताल के पीछे ब्लाॅक 16 मकान नम्बर 246 काशीराम कालौनी थाना सिविल लाइन।
- कमल हसन पुत्र मेहदी हसन नि0 उर्दू मौहल्ला थाना कोतवाली।
- राजा पुत्र संतोष नि0 टी0बी0 अस्पताल के पीछे ब्लाॅक 06 मकान नम्बर 96 काशीराम कालौनी थाना सिविल लाइन।
- सोनू पुत्र कमलेश नि0 सती मोहल्ला नौरंगाबाद पुलिस चैकी के पीछे थाना कोतवाली जनपद इटावा।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 470/20 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली
- मु0अ0सं0 471/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली बनाम राजा
- मु0अ0सं0 472/20 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली बनाम सोनू
विवरण बरामदगी-
- 01 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन रियल-मी कम्पनी चोरी किया हुआ।
- 01 पर्स जिसमें 300रू0
- वादी का आधार कार्ड
- 02 अवैध चाकू
- घटना में प्रयुक्त ऑटो यूपी 75 बीटी 1623
पुलिस टीम- बचन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, उ0नि0 श्री चिन्तन कौशिक थाना कोतवाली मय टीम।
- डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक
- उपेंद्र त्रिपाठी को पेंशनर संघ के द्वारा संयोजक बनाया गया
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया