छोटी सरौली गरीबों के घरों में घुसा पानी राहगीर परीशान गरीब जनता गंदे पानी में रहने को मजबूर। परवेज अहमद




संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
नगर पालिका खलीलाबाद से सटे ग्राम पंचायत सरौली की मौजा छोटी सरौली में जिस रास्ते से पूरे गांव वासियों का मुख्य रास्ता और शहर में जाने का निकास है पूरा रास्ता बरसात एवं नालियों के गंदे पानी से भरा हुआ है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी खलीलाबाद परवेज अहमद ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जब बारिश का मौसम आया है तब से रास्ता लबरेज है और रास्ते से सटे मिट्ठू निसार सलमान और रज्जब का घर है जिसमें बरसात और नाली का गंदा पानी भरा हुआ है।
यह गरीब किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं जो घर बनाने से मजबूर हैं किसी तरह गिरे पड़े मकान में अपने बच्चों के साथ गुजर बसर कर रहे हैं। मगर ग्राम सभा के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण गंदगी में रहने को मजबूर हैं।
श्री परवेज अहमद ने कहा कि अगर समय रहते ग्राम प्रधान महाकाल यादव द्वारा ध्यान दिया गया होता तो आज मुख्य रास्ते की यह हालत न होती ना ही गरीब मजबूर जनता गंदे पानी में आने जाने और रहने को मजबूर होती।
आगे श्री नगर अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्दी से जल्दी रास्ते का और गरीब जनता की जटिल समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो ग्राम सभा के जिम्मेदारों के खिलाफ शासन प्रशासन से शिकायत की जायेगी और अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,