नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सफाई अभियान झूठ का पुलिन्दा। परवेज अहमद

नगर पालिका खलीलाबाद संत कबीर नगर का सफाई अभियान झूठ का पुलिन्दा साबित हो रहा है।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी खलीलाबाद ने नगर पालिका परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जहाँ नगर पालिका का सफाई और स्वक्षता का प्रदेश में नव्वां स्थान का नाम दिया गया है वहीं जगह जगह गंदगी का अंबार नगर पालिका खलीलाबाद स्वक्षता की पोल खोल रहा है।
वहीं श्री परवेज अहमद ने कहा कि मोहीउद्दीन पुर रोड आरा मशीन के आगे श्री हाजी मुहम्मद शोयेब के घर के ठीक सामने रोड के सटे नगर पालिका द्बरा रक्खा गया कूड़े दान भर कर अगल बगल पूरा कूड़ा कूड़ेदान से नीचे गिर कर फैल गया है। श्री परवेज अहमद ने कहा कि हाजी मुहम्मद शोयेब ने इस बात की शिकायत हम से करते हुए कहा कि आप नगर पालिका समाजवादी पार्टी के एक जिम्मेदार हैं इसी लिए आप को जानकारी दे रहा हूँ ताकि समस्या का समाधान हो सके।
आगे उन्होंने श्री नगर अध्यक्ष से कहा कि कूड़ेदान हमारे घर के सामने से हटवाना अति आवश्यक है जिससे गंदगी की बदबू और तमाम तरह की होने वाली बीमारियों से हमको और मोहल्ले वासियों को निजात मिल सके।
इस बात को लेकर श्री परवेज ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि कूड़ा और कूड़ादान वहां से हटवाना नगर पालिका सुनिश्चत करे।
- लापरवाही पूर्वक आपरेशन, हॉस्पिटल को सात लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर के टाउन 2 में लगातार बिजली की कटौती से जनता बेहाल
- मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए
- ग्राम पंचायत अगौना में भव्य वन महोत्सव का आयोजन
- गाटा संख्या 375 की कथित गलत हिस्साकशी की जांच होगी

