इटावा पुलिस द्वारा 62 किग्रा अवैध मांस व 01 ऑटो सहित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।

अवैध रूप से भैंस काटते हुए 02 अभियुक्तों को भैंस काटने वाले उपकरणों व 01 ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 20.08.2020 को थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु आजाद नगर टीला में भ्रमणशील रह कर गस्त की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि टीले पर खाली पडे राजकुमारी की जगह में झाडियो के पास कुछ अज्ञात लोग अवैध तरीके से भैंस काट रहे है, जिससे अनावश्यक गन्दगी उत्पन्न हो रही है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर देखा तो वहां 05 लोग अवैध रूप से भैंस को काट रहे थे । पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर मौके से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 03 लोग भागने में सफल रहे जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना फ्रेण्डस कालोनी से पुलिस टीम का गठन किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 62 किग्रा मांस बरांमद किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों द्वारा किये गये कृत, गिरफ्तारी एवं बरामगी के सम्बन्ध में थाना फ्रेंडस कालोनी पर मु0अ0सं0 413/20 धारा 429 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-
1.राजू उर्फ मौ. आमीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी औरैया रोड अम्बेडकरनगर बकेवर थाना बकेवर
- इमरान खान पुत्र हनीफ निवासी औरैया रोड अम्बेडकरनगर बकेवर थाना बकेवर
बरामदगी–
- 62 किग्रा मांस
- 02 छुरी
- 01 ओटो
पुलिस टीम- प्रमोद कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंडस कालोनी मय टीम।
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…