मशहूर उर्दू कवि
राहत इंदौरी के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक लहर दौड़ गई

रिपोर्टः अतहरूल बारी
संत कबीर नगर
मशहूर उर्दू कवि
राहत इंदौरी के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अंजुमन-ए-अफकर अदब की तरफ से एक शोक सभा का आयोजन मुजीब बस्तवी की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पूरे उर्दू जगत के लिए एक दुखद समाचार है। उर्दू जगत का एक प्रमुख कवि अब हमारे बीच नही रहे। यह उर्दू साहित्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
रिजवान नदवी ने अपनी संवेदना व्यक्त की व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ राहत इंदौरी के पूरे दुनिया में प्रशंसक है।70 वर्षीय डॉ राहत इंदौरी के निधन से लोग स्तब्ध है।
अन्जार हुसैन कासमी ने कहा कि प्रसिद्ध व क्रांतिकारी कवि अब हमारे बीच नहीं रहे । दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक हैं। नई पीढ़ी को उर्दू साहित्य से परिचित कराया। इस मौके पर एजाज अहमद करखी,, मुबीन खान, अफरोज अहमद कासमी, मुहम्मद अहमद, सैयद फिरोज अशरफ, वसीम खान वसीम, हारून साहिल, खैर अल बशर, शमशेर अहमद, फूजेल नदवी, मुजीब-उर-रहमान कासमी, ज़फीर अली, रज़ीर अहमद रजी, मुजीबुल्लाह प्रधानाचार्य, सैयद निजाम अशरफ, एजाज मुनीर, नसीरुद्दीन, घायल बस्तवी, मुनव्वर खान, अतहर करखी नफीस सिद्दीकी, नूर आलम आदि शोक संवेदना व्यक्त किया भगवान शोक संतृप्त परिवार और उनके प्रियजनों व प्रशंसकों को धैर्य प्रदान करें।
- विधि छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली को समझा
- न पा खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर टैक्सी स्टैंड के लिए नामित किया गया
- ग्राम सेमरा में लगभग आठ महीने पूर्व बनी सीसी सड़क की उखड़ने लगी गिट्टी
- टंकी और टोटी से महरूम प्याउ कैसे राहगीरों की बुझे प्यास
- नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र