संत कबीर नगर। 08/08/2020
नगर पालिका खलीलाबाद
मोती नगर और बंजरिया के लोग कीचड़ और पानी में रहने पर मजबूर


संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद संत कबीर नगर के अंतर्गत मोहल्ला मोती नगर और बंजरिया की जनता गंदे पानी और कीचड़ में रहने एवं आने जाने पर मजबूर है। गंदगी के कारण घरों में बदबू और कीड़े मकोड़ों के डर से बुरा हाल है और भीषण बीमारी फैलने का खतरा है।मगर नगर पालिका के कर्ता धर्ता जनता की कोई सुध नहीं ले रहे हैं ना तो शासन प्रशासन का कोई जन प्रतिनिधि या अधिकारी झांकी तक मारने नहीं आया।मोहल्ले के कुछ लोगों से बात करने पर जानकारी हुई कि लोगों का आरोप है कि इस विकट समस्या से कोई निजात दिलाने वाला नहीं है और हम लोग इस गंदे पानी में आने जाने और रहने को मजबूर हैं।मोती नगर के निवासी मोबीन खान ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छरों के प्रकोप से रातों की नींद हराम हो गयी है।मगर नगर पालिका के जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को कोई चिन्ता नहीं है। आगे श्री मोबीन खान बताया कि इन्हीं मोहल्लों में जिले की कार्यालययों के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी भी आवास करते हैं।उसके बाद भी शासन प्रशासन मोहल्ले वासियों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
Yes absolutely right I agree with you