संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
मारपीट कर व्यक्ति की मृत्यु कारित करने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/20 धारा 147/148/149/452/302 भा0द0वि0 व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता 1- रामपाल यादव पुत्र रमेश यादव 2- रविनाथ पुत्र रामलखन निवासीगण चोलखरी थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 26.07.2020 की देर शाम को वादी ओमप्रकाश पुत्र स्व0 जलसा के घर में घुसकर लाठी डन्डे से मारपीट की गयी जिसमें वादी के पुत्र बंटी पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आज दिनांक 30.07.2020 उक्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
अवैध कट्टे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक अदद अवैध देशी कट्टे व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त नाम पता मंदीप सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी खौरौला थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 424/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10-10-10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- रामसेम पुत्र रामपदारथ निवासी छपिया माफी 2- अमरजीत पुत्र संतराम निवासी सुकेहरा 3- कुसुमदेवी पत्नी रामाज्ञा निवासिनी छपिया छितौना थाना दुधारा जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 200/20, 201/20 व 202/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 5-5 लीटर (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- जीतू निषाद पुत्र शिवनाथ निवासी जमोहरा 2- शिण्टू साहनी पुत्र रामवृक्ष निवासी गंगासागर पुरवा थाना मेंहदावल जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 179/20 व 180/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1488 द्वारा आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाया गया– पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत ठाठर से इवेन्ट संख्या 02596 से कालर ने महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास करने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाकर उसके पिता को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया गया व बहुत बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 देवब्रत पाण्डेय, आ0 सतीश मिश्रा, हो0चा0 बन्धु प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 155 वाहनो से 97900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 30-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 155 वाहनो से 97900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता