संतकबीरनगर ( जितेन्द्र चौधरी )
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (covid-19) के दृष्टिगत जारी लाकडाउन के अनुरुप सभी समाज के लोगों से सादगीपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने हेतु धर्मगुरुओं के साथ की गयी गोष्ठी

आज दिनांक 30.07.2020 को मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर ब्रजेश सिंह को दिए गये निर्दशों के अनुक्रम में जनपद के विभिन्न थानों से आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से वार्ता की गयी तथा आगामी दिनों में मनाये जाने वाले त्यौहारो जैसे बकरीद, रक्षाबन्धन, राममन्दिर की आधारशिला कार्यक्रम व स्वतन्त्रता दिवस मनाने हेतु सरकार द्वारा जारी किए गये दिशा निर्देशों से समस्त उपस्थित धर्मगुरुओं को अवगत कराया गया तथा शान्तिपूर्ण व सोशल डिस्टेंसिग के साथ त्यौहारों को मनाने हेतु बताया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उक्त समस्त कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नही किया जाना है जिससे लाकडाउन / सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन हो । दिनांक 05.8.2020 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राममन्दिर की आधारशिला रखी जानी है इस कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह आदि पर ध्यान न दे तथा समाज में इस कार्यक्रम को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगडने नही देना है यह हम और आप की साक्षी जिम्मेदारी है कि अपने कम उम्र के नौजवानों को समझायें कि वे किसी के भी बहकावे में न आये, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह आदि को प्रसारित – प्रचारित न करें अन्यथा आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा सकती है । समस्त त्यौहारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अतिआवश्यक है इसके सम्बन्ध में बताया गया कि मन्दिर / मस्जिद में किसी प्रकार की भीड़ एकत्रित न होने दे । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर महोदय द्वारा श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गये आदेशों निर्देशों से सभी सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों को अवगत कराया गया कि सभी अपने पूर्ण मनोयोग व क्षमताअनुरुप कार्य करें ।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी