ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने लगाया जनता दरबार

संतकबीरनगर।
बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद के जनता दरबार मे पहुंची जानकी देवी दुलारी बिमलावती आशा आदि महिलाओं ने सफियाबाद के मुख्य मार्ग पर प्रवेशद्वार बनवाने के लिए ब्लाक प्रमुख को सौंपा पत्र तो वहीं छंगुरिया बगुलिया और बैरीहवा के लोगों ने भी ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद से अपने गांव के मुख्य मार्ग पर प्रवेशद्वार का निर्माण करवाने के लिए दिया पत्र। ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद द्वारा लगातार बारिश की परवाह किए बिना ब्लॉक के सौन्दर्यीकरण के साथ साथ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रवेश द्वार का कार्य कराया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद द्वारा जनता की समस्या को सुनने के लिए लगभग 2 महीने से ब्लॉक मुख्यालय पर 10 बजे सुबह से लेकर शाम 5.00 बजे तक जनता दरबार लगाया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख का कहना है कि जनता दरबार में आने वाले सभी फरियादियों के समस्या का निदान किया जाएगा।