संतकबीरनगर ( कुरैश अहमद सिद्दीकी )
गैरइरादतन हत्या के मामले में अभियुक्ता गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 414/20 धारा 304 भा0द0वि0 के मामले में वाँछित अभियुक्ता नाम पता शर्मिला पत्नी मनोज निवासी बयारा थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि दिनांक 22.07.2020 को अभियुक्ता व उसके पति मनोज कुमार द्वारा मिलकर अपने ससुर (पिता) रामपत के साथ मारपीट की गयी थी जिससे उनको गम्भीर चोटें आयी व सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें आज दिनांक 24.07.2020 को अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय़ रवाना किया गया ।
सहकारी समिति से 5.58 लाख रुपयों के गेँहू गबन करने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 730/19 धारा 409 भा0द0वि0 के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता सत्येन्द्र कुमार सिंह पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी तेनुहारी अव्वल ( कटाई) थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्त साधन सहकारी समिति डीघा, मैलानी में मूल्य समर्थित योजनान्तर्गत वर्ष 2019 में क्रय एजेन्सी पी0सी0एफ0 के एजेन्ट के रुप में स्थापित किया गया था । अभियुक्त द्वारा कुल खरीद 356.361 मै0टन के सापेक्ष कुल डिलेवरी मात्रा 328.503 मै0टन ही की गयी, शेष गेहूँ की मात्रा 27.858 मै0टन ( कुल कीमत पाँच लाख अठ्ठावन हजार एक सौ उनसठ रुपये ) का स्टाक डीघा समिति में उपलब्ध होना चाहिए था परन्तु दिनांक 10.10.2019 को भौतिक सत्यापन में उपलब्ध नही पाया गया जिसका अभियुक्त द्वारा गबन कर लिया गया तत्पश्चात गोदाम को सील कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें आज दिनांक 24.07.2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्याय़ालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण– उ0नि0 श्री राजेश गुप्ता, हे0का0 राकेश गुप्ता, को0 संतोष पटेल, का0 गोविन्द ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 5-5 लीटर (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता 1- रामअवतार निषाद पुत्र स्व0 राजमन निवासी गगनई बाबू 2- हरि विश्वकर्मा पुत्र कन्हैया विश्वकर्मा निवासी विसौवा थाना मेंहदावल जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 171/20 व 172/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 2547 को थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत पड़रिया से इवेन्ट संख्या 04764 से कालर ने मार्ग दुर्घटना के संबंध मे 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को एम्बुलेंस वाहन से प्रा0स्व0 केन्द्र सांथा भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना बखिरा को सूचित गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 त्रिपुरारी मिश्रा,मु0आ0 राजाराम प्रसाद, हो0चा0 मो0 रफीक ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 14 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 126 वाहनो से 104500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल व 01 वाहन को किया गया सीज
आज दिनांक 24-07-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 126 वाहनो से 104500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल व 01 वाहन को सीज किया गया ।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत