एक कदम विकास की ओर नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता बोर्ड की बैठक

शहर के विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा
संतकबीरनगर- ( आलमगीर ) नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को सुंदर और आदर्श बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड की मीटिंग संपन्न हुइ
मीटिंग में शहर में हो रही विभिन्न समस्याओं के विषय मे चर्चा की गई नगर पालिका परिषद में आने वाले सभासदों के चर्चा के बाद शहर के विकास के लिए विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए मुहर लगी
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है किसी भी मामलों को तुरंत निदान करते हुए शहर का विकास कराया जाएगा।
बैठक के दौरान सभी सभासदों ने अपने अपने विचार रखे और विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी।
नगरपालिका के विस्तारित क्षेत्र (ग्राम सभा) में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वकर लागू किए जाने पर विचार किया गया, शासन द्वारा प्राप्त पंद्रवे वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि की कार्य योजना पर भी विचार हुआ और शाशन द्वारा निर्धारित एनन जी टी मानकों के अनुरुप कार्य कराने जाने पर विचार हुआ।
इसके अलावा नगर में साफ – सफाई पर विशेष चर्चा कि गइ एवं वर्तमान समय के कोरोना भी महामारी का रूप लेता जा रहा है जिसके लिए साफ सफाई के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी सभी वार्डो में कराया जाएगा, तथा सभी वार्डो में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विचार हुआ।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह, गोरख यादव, उमेश चौधरी सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।