
संतकबीरनगर:- रिपोर्ट- कुुुरैैश अहमद सिद्द्दीकी – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान सभा 313 खलीलाबाद संत कबीर नगर टोली नम्बर (12) के अन्तर्गत समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर के समाजवादी पार्टी के अहवाहन पर किसानों नौजवानों ब्यापारियों कार्यकर्ताओं में परचे का वितरण किया। इस औसर पर प्रदीप सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों एवं गांवों की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि करोना काल के लॉकडाउन में पूरे जिले के समाजवादियों ने जिस तरह किसानों गरीबों मजदूरों की मदद का इतिहास रचा वह सराहनीय है वहीं सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह कर के झूठ बोलने का काम किया और गरीबों मजदूरों को भूख से बिलख्ता तड़पता छोड़ दिया श्री प्रदीप सिसोदिया ने कहा समाजवादी पार्टी ही हमेशा जनता के सुख दुख में शामिल रही और हमेशा रहेगी श्री सिसोदिया ने इन गावों का दौरा करके जनता के दुख सुख में हमेशा शामिल रहने का आशवासन दिया
निखरा पार
शिवसरा
गजपुर
विसरा पार
बिसया हन्नूं
सियरा सांथा
मन्झरिया गंगा
देवरिया गंगा
नौरंगिया
कोनी
इस औसर पर बाल गोविंद चौधरी राम फेर चौधरी संतोष यादव आलोक यादव राम गोविंद चौधरी अमित शर्मा छोटू मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।