संतकबीरनगर ( जितेन्द्र चौधरी )
02 अदद नाजायज चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त रवीन्द्र चौरसिया पुत्र घिसियावन निवासी नहसापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 384 / 2020 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 गयासुद्दीन खां, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 अनिल मिश्रा, का0 बृजेश यादव ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त रमजान पुत्र उमर निवासी शम्दा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 149 / 2020 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 सदरुल हक,हे0का0 रमाशंकर प्रसाद ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता क्रमशः 1- सिद्धू पुत्र नवी निवासी महुआ थाना बखिरा 2- अर्जुन यादव पुत्र स्व0 रामदेव निवासी ददरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को प्रत्येक के कब्जे से 10-10 लीटर (कुल 20 लीटर ) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 228 / 2020 व मु0अ0सं0 229 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता शक्तिमान पुत्र चन्द्रशेखर निवासी रक्शा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 148 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त नाम पता संतन साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी सिंगहा थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धर्मसिंहवा पर मु0अ0सं0 37 / 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल – पीआरवी 2547 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 07279 से कालर ने मार्ग दुर्घटना होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुचकर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहदावल पहुंचाया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर घायल व्यक्ति की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 फजलेहक उस्मानी, आ0 कमलेश कुमार, हो0चा0 रफीक अहमद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 136 वाहनो से 97000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 30-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 136 वाहनो से 97000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता