इटावा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय में जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस”-


आज दिनांक 30.06.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा न्याय दिवस में पूर्व से सूचीबद्ध मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। आज कुल 03 प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था। इस दौरान सभी मामलों में वादी एवं विवेचक उपस्थित हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा सभी 03 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया | न्याय दिवस के इस सफल आयोजन पर प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदकगण एवं वादी मुकदमा द्वारा इटावा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित