इटावा पुलिस द्वारा 80 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाला दबोचा गया …..

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी इटावा एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा घर में घुसकर 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26/27.06.2020 की रात्रि को अपने घर में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 261/ 20 धारा 452,376 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एसओजी इटावा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर दबिश दी जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी बुडैल्ला थाना सिविल लाइन को आईटीआई चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से दुष्कर्म के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब के नशे में उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बरेला थाना सिविल लाइन जनपद इटावा

- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित