संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
600 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र छेदी निवासी धोबीटोला मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 375 / 2020 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- प्रभारी पुलिस चौकी मगहर उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह, उ0नि0 अभिमन्यू सिंह, हे0का0 अरविन्द तिवारी ।
दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0स0 137 / 2020 धारा 376 / 323 / 504 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता राजू उर्फ रामबचन पुत्र विश्वनाथ साहनी निवासी हरना थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- थानाध्यक्ष मेहदावल श्री करुणाकर पाण्डेय, उ0नि0 श्री राजाराम यादव, हे0का0 फखरुद्दीन खां, का0 जयचन्द ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1485 द्वारा विवाद को कराया गया शान्त – पीआरवी 1485 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 04776 से कालर ने जमीन को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया तथा प्रतिवादी को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना के घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आ0 रमेश सिंह, आरक्षी जितेन्द्र गुप्ता, मु0आ0चा0 विजयप्रताप यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 16 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना को0खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 01 वाहन सीज 94 वाहनो से 68400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 27-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज 94 वाहनो से 68400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता