संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )

आज दिनॉक 19.06.2020 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्तरुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत समयमाता मन्दिर चौराहे पर मास्क चेकिंग का अभियान चलाया गया तथा जिन व्यक्तियों ने मास्क नही पहना था उनका चालान किया गया तथा असांर टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद व नई बाजार थाना मेंहदावल में कोविड-19 पाजिटिव केस मिलने पर निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गयी कि लोग बेवजह घरों से बाहर ना निकलें, अपने-अपने घरों मे शारीरिक दूरी बनाकर रहें । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हाटस्पाट स्थल पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक अहतियात बरतते हुए सुरक्षा उपकरणों के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।