संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए फोटो से छेड़छाड़ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में 02 वाँछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना धऩघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 364/20 धारा 504/506/469 भा0द0वि0, 3(1)(द)(ध) एससी एसटी एक्ट व 66/67 आईटी एक्ट में वाँछित अभियुक्तगण नाम पता 1- अब्दुल अहद पुत्र अब्दुल्ल्हा 2- फिरोज पुत्र सलीम निवासीगण कुड़वा थाना घऩघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा वादी को गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी दी गयी थी तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 13.06.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें आज दिनांक 19.06.2020 को अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
- संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन की तिथि घोषित
- डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- छत्रपति शाहूजी महाराज की 152 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा को किया संबोधित
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2548 द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया गया अस्पताल – पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 10808 से कालर ने दुर्घटना होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर घायल व्यक्ति की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी संघरतन, आरक्षी मनोज यादव, हो0चा0 राशिद अहमद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 12 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धऩघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 42 वाहनो से 28600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 19-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 42 वाहनो से 28600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।