झुके खम्भे और बिजली के तार से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
इसी लटकते तार से बीते एक वर्ष एक व्यक्ति जा चुकी हैं जान

संतकबीरनगर
बिजली विभाग की लापरवाही व उदासीनता के कारण सेमरियांवा ब्लॉक के परसा शेख गांव में उत्तर की दिशा में लगा पोल झुक गया हैं जिससे 11 हजार वोल्ट के तार से कभी भी बड़ी दुघर्टना होने की आशंका बनी हुई हैं करीब महीनों बीत जाने के बाद भी इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं हैं। ग्रामीणो ने इस बड़ी समस्या से निजात के लिए प्रशासन से मांग की हैं।
ग्रामीण रमजान आलम, कलीमुल्लाह, मो.अली, मो.मुस्तफा, हुसैन अहमद, बसीर अहमद आदि दर्जनों लोगो ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्ण इसी लटकते तार की चपेट में एक व्यक्ति के आने से मौत हो गयी थी। तब विद्युत विभाग ने आनन-फानन में लटकते तार को सही किया था। लेकिन फिर से तार के साथ जमीन की तरफ खम्भे भी झुक गये हैं। रोज बरोज बड़ी अनहोनी का डर लगा रहता हैं। उन्होंने इस समस्या की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराकर निजात दिलाने की मांग की हैं।