भाजपा ने चलाया परिवार सम्पर्क अभियान!

चौरीचौरा गोरखपुर :-‘परिवार सम्पर्क’ अभियान के अंतर्गत चौरी चौरा मण्डल के ग्रामसभा डुमरी खुर्द में क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों के लिए लिखित पत्र सभी जनों को भेंट किए एवं मास्क व सैनिटाइज़र वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया ! इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार के सफल प्रथम वर्ष की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री जी के विचारों को प्रदेश वासियों में पहुंचाने का निर्णय लिया है!
चौरी चौरा विधानसभा में आज शुक्रवार को परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत बूथ नंबर 141 डुमरी खुर्द मे मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के ऐतिहासिक एक वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक तीन वर्ष पूर्ण होने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र वितरण एवं सरकारों की उपलब्धियों को बताने के लिए घर घर संपर्क किया! प्राप्त खबर के मुताबिक यह अभियान डुमरी खास रामपुर बुजुर्ग विश्मभरपुर छपरा मंसूर गगड़ा बहरामपुर सिंहपुर डुमरी खुर्द आदि गांवो में अब तक चलाया जा चुका है!
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष चन्द्रिका मल्ल , चन्द्रशेखर सिंह ,दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।