अघोर पीठ आश्रम के हर हर महादेव के जय घोष के साथ खुले कपाट !

गोरखपुर :-आश्रम अघोरपीठ ट्रांसपोर्ट नगर के कपाट पूरी तैयारी के साथ अनलॉक के नियमों का पालन करते हुए आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए । पीठ के उपाध्यक्ष डॉ• रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि आश्रम के अंदर एक बार में चार व्यक्ति से अधिक प्रवेश नहीं करें बाकी बाहर खड़े होकर प्रतीक्षा करें। जो भी भक्त अंदर प्रवेश करें वो फेसमास्क पहने रहें एवम् साबुन पानी तथा सैनिटाइजर से अपना हाथ धो लें । निर्दिष्ट स्थान पर अपना जूता चप्पल रखें तथा आश्रम में ज़्यादा देर बिल्कुल ना रुकें एवम् पूज्य गुरुदेव अवधूत छबीले राम जी के पास ज़्यादा देर तक न बैठें एवम् सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन करें । उन्होंने बताया कि दर्शन का समय -प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक सायं 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक है! इस बात की जानकारी आश्रम के उपाध्यक्ष डॉ• रूप कुमार बनर्जी ने दी है!