आजादी के दशकों बीत जाने के बाद ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने ली सुधि

संतकबीरनगर, उ.प्र.। परवेज अख्तर:- विकास खण्ड सेमरियावां के दशावां के राजस्व गांव कुट्टिया के लोगों को दशकों बीत जाने के बाद भी आवागमन के लिए एक अदद सड़क के अभाव का दंश झेलने को मजबूर थे रविवार को ब्लाक प्रमुख की पहल पर निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दशावां के राजस्व गांव कुट्टिया पुरवा के लोग विगत सत्तर वर्षों से एक अदद अच्छी सड़क की बाट जोह रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में झेलनी पड़ रही थी। जब इसकी जानकारी सेमरियावां ब्लाक के युवा ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद को हुई तो उन्हें रविवार को दशावां से सुकरौली मार्ग से कुट्टिया पुरवा के लिये खड़ंजा युक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ग्रामवासी राजेन्द्र चौहान, लालजी चौहान, राम सुग्रीव, रामदेव चौहान, वासुदेव, राम दुलारे धारिया, भरत लाल धारिया आदि ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद को अवगत कराया गया जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। उक्त ग्रामीणों ने सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद का आभार जताया है।