सडक दुर्घटना में पटना घाट निवासी इंसपेक्टर की मौत , तीन घायल!

गोरखपुर व्यूरों :-बडहल गंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना घाट के प्रधान हृदय शंकर सिंह के चचेरे भाई समर जीत सिंह उर्फ विनोद सिंह( 55) व उनके ससुर कमलेश सिंह (70 )वर्ष की सडक दुर्घटना में शुक्रवार की सुबह 10 बजे मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार समर जीत सिंह गाजियाबाद से ब्रेजा कार द्वारा अपने ससुराल ग्राम जीरा देई जिला सिवान से होकर अपने पैतृक गांव पटना घाट बडहल गंज आ रहे थे।रास्ते में इटावा जनपद के सैफई के पास एक्सप्रेसवे पर अचानक कार का दाहिना पहिया जाम होकर डिवाइडर से टकराकर बायें साइड पलट गई । जहां से एम्बुलेन्स से घायलो को सैफई ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही समर जीत सिंह व उनके ससुर कमलेश सिंह की मृत्यु हो गई बाकी घायलों का इलाज सैफई में चल रहा है। कार में समर जीत सिंह के दो लडके मानवेन्द्र सिंह व समरेन्द्र सिंह उनके साले राजीव सिंह एवं उनके ससुर कमलेश सिंह सहित 5 लोग सवार थे। कार छोटा लडका मानवेन्द्र चला रहा था।समर जीत सिंह सहारनपुर में पुलिस विभाग मे इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। इनके मृत्यु की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई!