संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
चोरी के मामले मे वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 324/20 धारा 457/380/411 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता – 1 – मो0 अफजल पुत्र जैनुल आबदीन 2 – साबिर अली पुत्र नेवास अली निवासीगण मीरगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से चोरी के 01 अदद लैपटाप, 01 अदद प्रिंटर, 01 अदद की-बोर्ड व 01 अदद इन्वर्टर बैट्री को बरामद किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5601 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी संजीव कुमार, आरक्षी मनोज यादव, हो0चा0 मेजर यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 38 वाहनो से 19000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 01-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 38 वाहनो से 19000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।