ब्लॉक प्रमुख मुमताज़ के प्रयास से बदल रही है सुकरौली गाँव की सूरत……

संतकबीरनगर- ( परवेज अख्तर ) समय के साथ बदलती सत्ता और सत्ता के निज़ामो जिस गाँव के विकास की कभी सुधि नही ली उस गाँव के विकास को लेकर जोश से लवरेज युवा ब्लॉक प्रमुख मुमताज़ अहमद अंसारी के प्रयास अब रंग लाने शुरू कर दिए है। वर्षों से उपेक्षित अपने गाँव सुकरौली समेत पूरे सेमरियावां क्षेत्र की सूरत बदल रही है जिसका श्रेय ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद अंसारी को जाता है। ब्लॉक क्षेत्र की अधिकांश टूटी फूटी और जर्जर सड़को के मरम्मत के साथ खुद के गाँव सुकरौली की सूरत बदलने की कवायद में जुटे युवा ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद अंसारी के प्रयास अब सार्थक परिणाम देते दिखाई दे रहें है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी को सही साबित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने पुरानी व्यवस्था को परिवर्तित कर खुद के द्वारा जनता से किये गए वायदों को पूरा करने में जी जान से जुटे हुए है। विदित हो कि काफी संघर्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पाने वाले मुमताज अहमद अंसारी को क्षेत्र के विकास के साथ गाँव के विकास की भी चिंता थी जिसको लेकर अभी तक के अल्प कार्यकाल में उनके द्वारा गाँव सुकरौली की सभी जर्जर मार्गो को सही करवाने के साथ दलित बाहुल्य आबादी क्षेत्र के विकास और डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा की साज सज्जा के अलावा बहुप्रतीक्षित द्वार का सदर विधायक जय चौबे के हाथों आधारशिला रखवाने के बाद तेज गति से द्वार का निर्माण करवा रहे ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद अंसारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के दसावां दलित बस्ती में भी बहुत ही जल्द डॉ भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करवाया जाएगा।