बस्ती
रेल मंत्री के खिलाफ एक दिवसीय धरना।।

बस्ती:आम आदमी पार्टी मा० सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह जी और प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग जनाब फैसल वारसी जी के आवाहन प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना अपने घरों पर किया इसकी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष बस्ती यूथ विंग राम आशीष वर्मा एन०पी० जी ने कहा कि जिस प्रकार का आमानवीय व्यवहार प्रवासी मजदूरों के खिलाफ़ रेलमंत्री पीयूष गोयल ने किया है वो बिल्कुल भी माफ करने योग्य नहीं है। इतना ही नहीं जिस तरह से पीयूष गोयल लगातार लॉक डाउन से पहले ही रेलवे विभाग की व्यवस्था में लापरवाही मचा रखा था वो आज दुनिया के सामने खुलकर आ चुका है। रेलमंत्री पीयूष गोयल की लगातार शिकायतें सोसल साइट पर हमेसा देखी जाती रहीं है। और आज प्रत्यक्ष रूप से सबके सामने आ चुकी हैं। जो कि 70 सालों में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला कि ट्रेनें अपना रास्ता भूल जाती हो। राम आशीष वर्मा जी ने गाने के माध्यम से तंज कसते हुए कहा कि की “जाते थे जापान पहुँच गए चीन समझ गए न” राम आशीष वर्मा ने कहा ऐसे भ्रस्ट लापरवाह रेलमंत्री को अबतक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया। इसमें केंद्र सरकार भी शक के घेरे में आता है। राम आशीष वर्मा ने एक दिवसीय धरना में अपने साथियों एवं कार्यकर्ता राजेश चौधरी, विशाल सोनकर जिला उपाध्यक्ष यूथ बस्ती, कन्हैया चौधरी, कमलेश कुमार, के समक्ष कहा।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।