
संतकबीरनगर (नसीम अंसारी ) उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित सात सुत्तरी माग पत्र जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर के माध्यम से सरकार को भेजा हाजी इमामुद्दीन अंसारी मो इलियास ने बताया कि लाकडाउन के कारण देश के बुनकर समाज को सरकार से राहत की उम्मीद थी बुनकरो का एक मात्र रोजी रोटी का साघन पावरलूम लघु उघोग है कृषि के बाद पावरलूम लघु उघोग ही है जो असंगठित क्षेत्र मे रोजगार के अवसर प्रदान करता है लाकडाउन के कारण बन्द पड़ा है आजीविका चलाने के लिए राहत पैकेज की अतिआवश्यक है कारोबार को पुनः चालू करने के लिए पुजी की आवश्यकता है इस कारण माननीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से बुनकरो को जोडा जाये किसानो के तरह बुनकरो के उत्पाद को भी लाभ के साथ सरकार द्वारा खरीदा जाये बुनकर बाहुल्य क्षेत्रो मे क्रय केंद्र खोला जाये जहा पर बुनकरो द्वारा तैयार कपडे को खरीदा जाये जब तक लाकडाउन है शासन द्वारा दो हजार रूपया महीना है प्रति पावरलूम के हिसाब से आर्थिक सहायता दिया जाये बुनकरो के कारोबार के टर्नओवर के हिसाब से दो वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ॠण दिया जाये लाकडाउन अवधि मे बुनकरो को विद्युत बिल बच्चों की फीस पानी का बिल माफ किया जाए आदि मागे शाशन से किया गया इस दौरान सरफुद्ववजा अंसारी कौसर अन्सारी हिमायतुललाह अंसारी उपस्थित रहे।