प्रवासी मजदूरों के लिए संकट मोचन साबित हो रहे सदर विधायक जय चौबे,बाईपास पहुच कर सदर विधायक ने बाटी राहत सामग्री

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के मेहदावल बाइपास के पास सदर विधायक ने प्रवासी मजदूरों में बाटी राहत सामग्री

संतकबीरनगर- (आलमगीर) कोरोना महामारी के बाद पूरे देश मे लॉक डॉउन है और लोग अपने घरों में है वही बाहरी राज्य में फसे प्रवासी मजदूरों का पलायन लगातार जारी है इन प्रवासी मजदूरों के जनपद में पहुचने पर सदर विधायक जय चौबे लोगो के लिए संकट मोचन साबित हो रहे है सदर विधायक जय चौबे जहा लॉक डॉउन भर जिले के गरीबो के बीच पहुच कर लोगो की मदद कर रहे थे वही अब प्रवासी मजदूरों के लिए भी जय चौबे संकट मोचन साबित हो रहे है जहाँ 2 दिन पूर्व सदर विधायक ने कांटे में प्रवासी मजदूरों को राहत सामग्री वितरित की थी वही सदर विधायक ने कल हाइवे के पास के पास बंगला ताल पहुच कर हिन्दू युवा वाहिनी के साथ पहुचकर सदर विधायक जय चौबे ने प्रवासी मजदूरों में राहत सामग्री पहुचाई थी वही आज विधायक जय चौबे ने खलीलाबाद के मेहदावल बाइपास पर पहुच कर मीडिया और अन्य लोगो के साथ मिलकर राहत सामग्री वितरित की ।तपती हुई धूप में राहत सामग्री पाकर जहा प्रवासी मजदूरों ने राहत की सास ली वही लोगो ने सदर विधायक का आभार व्यक्त किया ।सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि जिले में किसी भी प्रवासी मजदूरों को कोई दिक्कत नही होने पाएगी निरंतर उनकी टीम लोगो को राहत सामग्री पहुचाती रहेगी।इस दौरान हरिद्वार चौरसिया ,वरिष्ट पत्रकार गिरजेश त्रिपाठी ,अजित नाथ मिश्रा,मायाराम पाठक,आंनद तिवारी ,राजेश कुमार,धनुषधार पाण्डेय,विजय साहू आदि लोग मौजूद रहे।