संतकबीरनगर
03 राशि गोवंशीय पशु व अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 03 राशि गोवंशीय पशु व एक अदद अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता कल्लन पुत्र रिजुल्लाह निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा मु0अ0सं0 168/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
•कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहर पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 10157 से कालर ने दुर्घटना होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट मे मौके पर पहुचकर घायल हुए व्यक्तियो को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध मे थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर घायलो को अस्पताल भेजकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत यादव, आरक्षी दिनेश यादव, होमगार्ड चा0 अवधेश त्रिपाठी ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 38 वाहनो से 20700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 09-05-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 38 वाहनो से 20700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।