निरंतर दायित्व का निर्वाह कर रहा है सूर्य अकैडमी परिवार एक बार फिर सफाई कर्मियों को सम्मान के साथ दिया रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों

सूर्या एकेडमी के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप ने सफाई योद्धाओं का किया सम्मान

सदर विधायक जय चौबे के साथ प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी सफाई कर्मियों में बाटी खाद्य सामग्री और जरूरत के सामान

संतकबीरनगर (आलमगीर ) कोरोना महामारी को लेकर जहा पूरे देश मे 3 मई तक लॉक डॉउन घोषित है और लोगो को अपने घरों में रहने की अपील की गई है वही इस लॉक डॉउन में प्रशासन भी लोगो की मदद कर रही है वही
सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने खलीलाबाद के बीजेपी विधायक जय चौबे के साथ कोरोना महामारी से लोगो का बचाव कर रहे सफाई योद्धाओं का सम्मान किया डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सफाई कर्मियों में खाद्य सामग्री, गमछा, मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया । सुर्या एकेडमी के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप लोगो की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत है चतुर्वेदी परिवार हर जरूरत मंद लोगो को राशन सामग्री पहुचा रहे है पिछले दिनों भी सूर्या एकेडमी के निदेशक डॉक्टर उदय ने सैकड़ो गरीबो में पहुच कर लोगो मे राहत सामग्री बाटी थी वही अब डॉक्टर उदय ने सदर विधायक जय चौबे के साथ कोरोना की जंग में लगे दिनरात साफ सफाई का कार्य करने वाले सफाई योद्धाओं के मदद के लिए भी आगे आये है सूर्या एकेडमी के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी सदर विधायक जय चौबे के साथ सफाई कर्मियों मे सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगो मे राशन का वितरण किया और और डॉक्टर उदय प्रताप ने लोगो से अपील की वह लॉक डॉउन का पूरी तरह से पालन करे भीड़ भाड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे ताकि इस कोरोना बीमारी से बचा जा सके ।वही सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि इस बीमारी से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग लोगो इसका पालन करे कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा।इस दौरान बलराम यादव,चिंतामणि उपाध्याय,अंकित पाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।