एसएचएफ ट्रस्ट ने कंजर समाज में बांटा राहत सामग्री !
गोरखपुर व्यूरों।सीड ऑफ होप फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोना वायरस लॉक डाउन के अंतर्गत जिले के दूरस्थ गांव कैंपियरगंज तहसील के अंतर्गत रह रहे अत्यंत गरीब कंजर समुदाय में उनके 150 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया l यह समाज मुख्यतः भीख मांगने का कार्य करता है और उसी से अपने परिवार का भरण- पोषण करता है, यह लोग एक समूह में रहते हैं तथा करीब 75-75 परिवार एक साथ रहते हैं जिनमें करीब 800 लोग सदस्य हैं| यह लोग अछूत समझे जाते हैं इसलिए समाज से यह लोग अलग रहते हैं l ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री अरुन प्रकाश ने बताया कि राहत सामग्री में चावल नमक आलू प्याज, तेल, साबुन, पेस्ट, मसाला व नीबू सभी परिवार में दिया गया l ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे जीवन वृक्ष फ्री क्लीनिक के माध्यम से सभी बीमारों को फ्री दवाइयां भी दी गई ट्रस्ट द्वारा इस समाज के बच्चों के लिए फ्री स्कूल (ट्यूशन) चलाया जाता है और हर वर्ष गरम कंबल व कपड़ों का वितरण भी इस संस्था के माध्यम से किया जाता है, साथ ही इनके बीच गांव गोपला पुर में फ्री मेडिकल कैंप व फ्री दवाई दिया जाता है तथा मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया जाता है |