ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे सूर्या एकेडमी के शिक्षक
जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी ने शुरू की ऑनलाइन एजुकेशन
अभिभावकों की देखरेख में ऑनलाइन तरीके से शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे
संतकबीरनगर / रिपोर्ट: आलमगीर
कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी ने 20 अप्रैल से नर्सरी से लेेेकर क्लास 10 तक हर वर्ग के बच्चों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाई शुरू कर दी गयी है। ऑनलाइन
पढ़ाई के सम्बंध में एकेडमी के MD डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि इस बंदी के दौरान वे सभी शिक्षकों के साथ फ़ोन के माध्यम से जुड़कर बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए प्रयासरत थे और अब 20 अप्रैल शुरुआत हो गयी है और 2500 बच्चे ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ रहे है। अभिभावक स्मार्ट फोन के माध्यम से ग्रुप में जुड़कर अपने बच्चों की पढाई जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप में हर वर्ग और सेक्शन का अलग अलग ग्रुप बनाया गया है जिसमें सभी विषयों के शिक्षक बच्चों को विषय वस्तु समझाने हेतु अपने अपने ऑडियो और वीडियो पोस्ट करेंगे जिसे देखकर बच्चे आसानी से समझ रहे है। ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी तत्पर है , विद्यालय के लगभग 5000 बच्चों के लिए वरिष्ठ शिक्षकों का एक पैनल बनाकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की शुरुआत की गयी है । इसका समय सुबह 10:30 से 12:30 का होगा । किसी कारणवश जिन बच्चों का नाम छूट जाता है तो वे प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव (7755885050) , शरद त्रिपाठी (8795478964) , नितेश द्विवेदी (6394699405) , पवन मिश्र (9335551797) से सम्पर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं एवं उचित लाभ ले सकते हैं । इस दौरान नितेश द्विवेदी , राकेश चौधरी, , घनश्याम त्रिपाठी , बलराम यादव , पवन मिश्रा,अनुराग मिश्रा, संजीत राय,अर्चना त्रिपाठी,नाजिया खातून,बबिता त्रिपाठी,सुमित सैनी,बृजेश गुप्ता,मौजूद रहे।