संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
मारपीट करने व जानमाल की धमकी के मामले मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 275 / 20 धारा 323 / 504 / 506 / 452 / 188 / 272 भादवि, 3 महामारी अधिनियम व 51(ख) आपदा प्रबंधन अधिनियम मे वांछित 03 अभियुक्त नाम पता 1- सैदर अली पुत्र मंसूर अली 2- शमशाद अली पुत्र जानेआलम 3- अबरार पुत्र हदीश निवासीगण हैंसर बाजार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
विदित हो कि दिनांक 20.04.2020 को उक्त आरोपी अभियुक्तगणों द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन कर वादी के साथ मारपीट, गालीगलौज व जानमाल की धमकी दी गयी थी जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनांक 21.04.2020 को धनघटा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री रजनीश राय थाना धनघटा मय हमराह ।
मारपीट के मामले मे बाल अपचारी व अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 96 / 20 धारा 304 / 323 / 504 भादवि मे वांछित अभियुक्त मो0 इब्राहिम उर्फ विपत पुत्र मो0 हनीफ निवासी व बाल अपचारी मोहम्मद कैफ उम्र 17 वर्ष पुत्र मो0 इब्राहिम निवासीगण सानीकेवटलिया भीतरी मोहल्ला थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1487 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2360 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे 02 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध मे सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियों को पीआरवी वाहन से प्रा0स्वा0के0 सेमरियावां मे भर्ती कराया गया तथा विधिक कार्यवाही हेतु चौकी बाघनगर थाना दुधारा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 श्यामसुन्दर मिश्र,मु0 आ0 संतोष सिंह, हो0चा0 मो0 रफीक ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 20 वाहनो से 12300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 21-04-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 20 वाहनो से 12300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया।