
इटावा– आज दिनांक 14.04.2020 को पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर महोदय के इटावा भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा जनपद इटावा से लगी मध्य प्रदेश की सीमा का निरीक्षण कर लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे कर्मचारी गणों को जलपान आदि वितरित कर कोरोनावायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।