क्वारंटीन किए गए लोगों पर पुलिस ने बिठाया पहरा, रखी जा रही है नज़र!
गोरखपुर व्यूरों :-कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गए लोगों को भागने से रोकने को क्वारंटीन सेंटरों के बाहर पुलिस पहरेदारी करेगी। दरअसल, जिले में कई ऐसे मामले सामने आ चुके है जहां पर क्वारंटीन सेंटर से ही लोग भाग जा रहे हैं। आशंका है कि कहीं वह संक्रमित हुए तो कई और को बीमार कर देंगे। इसे देखते हुए एसएसपी ने सख्ती का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च के बाद से जो भी लोग बाहर से आए उन्हें प्रशासन की ओर से गांव में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। कई ऐसे भी हैं, जिन्हें घरों में रखा गया। घरों में रखे गए लोगों की निगरानी की जिम्मेदारी बीट सिपाही को सौंपी गई है। थानेदार इसकी समीक्षा करेंगे कि नियमित तौर पर बीट सिपाही वहां पर जाकर चेक कर रहे है या नहीं।
उधर, प्राथमिक विद्यालय या दूसरों जगहों पर बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस वहां पर मौजूद रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी वहां से बाहर ना आने पाए। बेलीपार में एक ऐसा मामला भी सामने आया था जहां पर दिन भर सेंटर में रहने वाला शख्स शाम को घर चला जाता था।