लाक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ एस पी ट्रेफ्रिक ने की कार्यवाही
गोरखपुर व्यूरों। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा सुबह ही पूरे दल बल के साथ बिना मास्क व हेलमेट के चल रहे लोगों को चेक किया। चेकिंग के दौरान जो बिना मास्क लगाए दिखाई दिए। उन्हें मास्क भी वितरित किया और सख्त हिदायत दी कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकले बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले! एसपी ट्रेफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि आम जनमानस से अपील है कि लॉक डाउन का पालन करें कोरोना जैसी बीमारी को हल्के में न लें सावधानी बरतें। इस दौरान टी आई अख्तियार अहमद अंसारी, जेपी सिंह यादव, विनोद कुमार शर्मा ,सुनील कुमार सिन्हा भी शामिल रहे। एक अन्य खबर के अनुसार नखास चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह भी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और लोगों से अपील किया कि बिना मास्क के ना निकले । लॉक डाउन का पालन करें । चेकिंग के दौरान नखास चौराहे पर मौजूद सिपाही आनंद कुमार अशोक कुमार ने भी बिना मास्क के चल रहे लोगों को रोका और सख्त हिदायत दी कि बिना मास्क के अगर दुबारा नजर आए तो कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ऑफिस के सभी कार्यालयों को कराया गया सैनिटाइजर !
गोरखपुर व्यूरों। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी फैलने से प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद साफ सफाई व सैनिटाइज कराने में लगी है! आज नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पुलिस ऑफिस के सभी कार्यालयों को सैनिटाइजर कराया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बड़ी पेशी सहित सभी ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में स्प्रे मशीन रखे हुए हैं जिससे प्रतिदिन सुबह-शाम पुलिस ऑफिस के सभी कार्यालयों को सैनिटाइजर किया जाता है !