इटावा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तो को 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व अन्य शराब बनाने की सामग्री सहित किया गिरफ्तार ।
गिरफ्तार अभियुक्त– आज दिनांक 09.04.2020 को थाना चौबिया पुलिस द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने हेतु थाना क्षेत्र ग्राम वीना में भम्रणशील थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की 02 व्यक्ति कीरतपुरा रोड पर सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से शराब बेचने हेतु वीना की तरफ आ रहे है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वीना से कीरतपुरा की तरफ चल दिये तभी कीरतपुरा मोड पर 02 व्यक्ति अपाचे मोटर साइकिल पर आते हुये दिखाई दिये जिनकी ओर मुखबिर द्वारा इशारा कर बताया गया तथा उन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को मोड कर वापस भगाने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो की तलाशी ली गयी तो मोटरसाइकिल पर पीछे बंधे थैले में 20 लीटर कच्ची शराब व 30 रैपर एवं वार कोड, खाली पौबै आदि बरामद हुए जिनके संबंध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हंम लोग कच्ची अपमिश्रित शराब को खाली पौबै में भरकर बेच देते है ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चौबिया पर मु0अ0स0 85/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471,272 अभियोग पंजीकृत कर अग्रिंम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- हेमराज पुत्र बुद्धू सिहं निवासी डूड थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी
- दयाशंकर पुत्र मानसिहं निवासी नन्दरेला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी |
बरामदगी–
- 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब
- 32 खाली पौबे प्लास्टिक
- 30 रैपर मस्तीह
- 29 बार कोड
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर |
पुलिस टीम – जीवाराम यादव थाना प्रभारी चौबिया मय टीम