संतकबीरनगर 07 अप्रैल। कोरोना/कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शिया सेंन्ट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सै0 वसीम रिजवी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि बोर्ड ने अपने सभी मुतवल्ली को अवगत करा दिया है कि किसी भी मस्जिद में लाॅकडाउन के दौरान जुमे की नमाज या रोजमर्रा की नमाज जमात के साथ नही पढ़ी जाएगी, अगर कोई भी मुतवल्ली बोर्ड के इस निर्देशों की अनदेखी करता है या धार्मिक भावनाओं में बहकर चोरी छुपे नमाज जमात से करवाकर भीड़ जमा करता है तो बोर्ड उस मुतवल्ली व नमाज पढ़ाने वाले मुल्ला के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करा कर जेल भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह नियम लाकडाउन के दौरान लागू रहेगा। जिसका पालन सभी सम्बंधितों को करना होगा, क्योकि यह जनहित से जुड़ा मामला है।